Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने अपने क्षेत्र के मजदूरों के साथ बोरे बासी खाकर दी मजदूर दिवस की बधाई

अम्लेश्वर : पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जामगांव एम में आज 1मई मजदूर दिवस को बोरे बासी खा कर मनाया गया माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के आह्वान पर मजदूर दिवस को मजदूरों के सम्मान दिवस के रूप में बोरे बासी खाकर मनाया जा रहा है। जहां आज क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू जी ने अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामगांव एम में पहुंचकर मजदूरों के साथ बैठकर बोरे बासी खाकर मजदूरों को मजदूर दिवस के बधाई एवं शुभकामनाएं दी।





इस मौके पर ग्राम पंचायत जामगांव एम के सरपंच राकेश चंद्राकार जी, इंजीनियर श्री अंकित जायसवाल जी रोजगार सहायक मनरेगा ,कोटवार बीरबल ,जय साहू, लोकेश साहू उपस्थित रहे एवं ग्राम वासियों के उपस्थिति रहे।

Exit mobile version