रानीतराई :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पुराने पंचायत भवन में स्थापित किया गया था जो खण्डित हो चुका है जिसका जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है चूंकि पुराना पंचायत भवन जर्जर होकर टूट चुका है जिसमें गाँधी जी की खण्डित प्रतिमा का रहना राष्ट्रपिता का घोर अपमान है जिसके लिए जनपद सदस्य रवि सिन्हा जी ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर जिम्मेदार विभाग के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया है ।
निपानी : राष्ट्रपिता की प्रतिमा को अपमानित करने वाले विभाग के खिलाफ एवं कलामंच सहकक्ष निर्माण कार्य का निरीक्षण करने जनपद सदस्य रवि सिन्हा ने लगाया जनदर्शन में गुहार।
