Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्कूलों में यूथ व इको क्लब क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण

राजनांदगांव : समग्र शिक्षा के अंतर्गत सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को सशैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से उनमें जीवन कौशल के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु यूथ क्लब एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से यूथ एवं इको क्लब का गठन किया गया है। इसी क्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल सुरुचि सिह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व अभय जायसवाल जिला शिक्षा अधिकारी राजनादगांव के मार्गदर्शन मे जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में दिनांक 30 मई 2024 को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर विकास हरिहारणो एवम् अभिषेक शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में पोषण वाटिका जैव विविधता के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें पर्यावरण के मुद्दों की प्रति संवेदनशील बनाने के लिए पर्यावरण को बचाने के लिए आत्मसात करना सिखना और कार्य करना सीखना पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला मिशन समन्वयक सतीश  ब्यौहरे समग्र शिक्षा राजनांदगांव द्वारा अपने उद्ब बोधन में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षको एवं छात्रों को अपने शाला के आसपास के पर्यावरण जैव विविधता जलवायु पोषण स्वास्थ्य स्वच्छता सामुदायिक जागरूकता हेतु सतत रूप से प्रयत्न शील रहना होगा।

जिले के सभी  शालाओ में यूथ एवं इको क्लब को इस प्रशिक्षण के माध्यम से सक्रीय किया जाएगा।  इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सहशैक्षिक गतिविधियों से जोड़कर उनका कौशल विकसित करना है। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा ,जीवन कौशल, आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। इको क्लब के सदस्य पर्यावरणीय गतिविधियों में भाग लेंगे। पर्यावरण सुरक्षा के बारे में समझ विकसित करेंगे।

पीआर झाड़े एडीपीओ समग्र शिक्षा राजनादगाव ने कहा कि यूथ एवं इको क्लब के जरिए पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम को समुदाय से जोड़ा जाएगा। क्लब के गठन का दायित्व प्राचार्य संस्था प्रमुख प्रधान पाठक शिक्षक को दिया गया है। दोनों क्लबों के इंचार्ज एचएम ही होंगे। दोनों क्लब के लिए प्रत्येक शाला मे एक-एक नोडल शिक्षक नामित होंगे। अध्यक्ष एवं सचिव का चयन संस्था प्रमुख करेंगे। प्रत्येक क्लब की सदस्य संख्या 20 होगी। इनमें 10 छात्राएं होंगी। प्रारंभिक स्तर पर छठवीं, सातवीं एवं आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सदस्य बनाया जाएगा।

क्लब की गतिविधियों का नेतृत्व अध्यक्ष करेंगे। मो० रफीक अंसारी सहायक जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा राजनांदगांव ने बताया कि यूथ एव इको क्लब का अपना वार्षिक कैलेंडर होगा। कार्ययोजना बनाकर गतिविधियों का संचालन किया जाएगा । यूथ क्लब की गतिविधियों में मुख्यत क्विज, डिबेट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, खेल सामग्रियों के उपयोग, पुस्तकालय और प्रयोगशाला के उपयोग शामिल हैं। इको क्लब जल संरक्षण, पौधा संरक्षण एवं कचरा प्रबंधन कार्य की गतिविधियों में शामिल होगा। इको क्लब को समुदाय से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम में सहयोग लिया जाएगा।

छात्रों में पोषण वाटिका जैव विविधता के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें पर्यावरण के मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए स्कूल में  इको क्लब की स्थापना की गई है। क्लब का उद्देश्य बच्चों को ‘पर्यावरण’ को बचाने के लिए आत्मसात करना, सीखना और कार्य करना सिखाना है। पर्यावरण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दिन जैसे पृथ्वी दिवस, ओजोन दिवस, ऊर्जा संरक्षण दिवस, खाद्य दिवस, वन्य जीवन सप्ताह, तेल संरक्षण दिवस और प्रदूषण मुक्त सप्ताह, विश्व जनसंख्या दिवस, जैव विविधता दिवस, विश्व विरासत दिवस आदि छात्रों को उनके पर्यावरण के बारे में जागरूक करने के लिए मनाए जायेंगे। स्कूल परिसर में समय-समय पर नारे लिखना, पोस्टर बनाना, निबंध लेखन, रैलियाँ आदि आयोजित की जायेगी जिससे बच्चो मे पर्यावरण सुरक्षा के बारे मे समझ विकासित होंगी l

Exit mobile version