Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न; यातायात व्यवस्था में सुधार एवं कारगर पहल से सड़क दुघटनाओं में आई कमी

दुर्ग ; जिले में प्रति माह आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में वाहन दुर्घटना की रोकथाम हेतु सौपें गये दायित्वों एवं किये जा रहे उपायों की लगातार समीक्षा से विगत कुछ माह से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। इसका सुखद परिणाम जिले में वाहन दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर कम हुई है। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी सम्मिलित हुए।

कलेक्टर एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से बैठक की एजेंडावार विभागों को सौंपे गये दायित्वों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक के प्रारंभ में विगत बैठक की पालन प्रतिवेदन में चर्चा की गई। जिसमें एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग, लोक निर्माण विभाग भ/स, लोक निर्माण विभाग दुर्ग वि./यां., भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई, नगर पालिक निगम चरौदा भिलाई, नगर पालिका कुम्हारी, आबकारी विभाग, कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल, जिला परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, पीएमजीएसवाय, रेलवे विभाग, कार्यपालन अभियंता सेतु संभाग (लो.नि.वि. दुर्ग) के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा एवं वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विभाग को सौंपे गये दायित्वों के अद्यतन प्रगति एवं शासन को प्रस्तावित कार्यों के संबंध में अवगत कराया गया।

जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु किये गये प्रयास के तहत विभागों द्वारा चिन्हित स्थानों पर हाई-मॉस्क लाईट, क्रश बैरियर, रम्बल स्ट्रीट, पास कटिंग प्रारंभ एवं बंद करने, डिवाइडर कटिंग बंद करने, डिवाइडर निर्माण, सांकेतिक बोर्ड लगाने, सर्विस लेन निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, रेडियम स्टीकर लगाने, बोर्ड मार्किंग, मुख्य मार्ग से शराब दुकान हटाने, दुकानों में गॉड की तैनाती एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था, अण्डरब्रिजों की सफाई व्यवस्था आदि बेहतर कार्य किये गये। अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की कार्यवाही पूर्णता पश्चात् समिति को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। नगर निगम, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सड़कों से अतिक्रमण हटाने नियमित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। यातायात प्रभारी एएसपी ऋचा शर्मा ने पावर पाइंट प्रेजेंटेंशन के माध्यम से चौक-चौराहों एवं सड़कों में आवश्यक सुधार हेतु अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया।

कलेक्टर श्री सिंह ने नेहरू नगर अंजोरा बाईपास के झरोखा बोगदा पुलिया के पास वाहनों की जाम से मुक्ति दिलाने एनएचआई के अधिकारियों को समकक्ष अन्य पुलिया बनाने शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़कों में विचरण करने वाले पशुओं को जिले में संचालित गौ-धामों में रखकर चारे पानी की समुचित प्रबंध करने पशुचिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं सीएमएचओ को हाइवे पेट्रोलिंग में एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।

Exit mobile version