गरियाबंद 21 जनवरी 2024/ अयोध्या में होने वाले श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में भी 22 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी तारतम्य में कल गरियाबंद में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा विधायक रोहित साहू ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम राजिम तथा त्रिवेणी संगम राजिम में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंग।
श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कल होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम , विधायक रोहित साहू होंगे मुख्य अतिथि
