Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

25 अगस्त को जिला स्तरीय मेगा ऋण मेला का आयोजन

बैंक शाखा प्रबंधकों को लंबित ऋण प्रकरणों के निराकरण के निर्देश : विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लंबित ऋण प्रकरणों का होगा निराकरण

गरियाबंद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर के निर्देश पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत बैंकों में प्रेषित ऋण प्रकरणों के निराकरण के लिये जिला स्तरीय मेगा ऋण मेले का आयोजन किया जायेगा। यह मेला मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत गरियाबंद के सामुदायिक भवन में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित किया जायेगा।

मेले में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करते हुये पात्र हितग्राहियों को ऋण सुविधा उपलब्ध किया जायेगा। इसके लिये समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों से लंबित ऋण प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मेले में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

बैंक शाखा प्रबंधकों को ऋण वितरण तथा विभागवार ऋण वितरण की जानकारी के साथ शिविर स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

Exit mobile version