Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सर्व कुम्हार समाज का जिलास्तरीय बैठक एवं कार्यक्रम सम्पन्न

सुकमा : आज सर्व कुम्हार समाज जिला सुकमा के कुम्हाररास सुकमा में सर्वकुम्हार समाज जिलाध्यक्ष तुलसी राम नाग के नेतृत्व में जिलास्तरीय बैठक एवं कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम के मुख्यतिथी छ.ग.माटीकला बोर्ड के बस्तर संभाग संचालन सदस्य सोनू राम नाग, कुम्हार समाज के जिला नाईक हरिसिंह पांडे, नरसिंह नाग, गोंडसाय नाग, एवं समाज के उपाध्यक्ष सीताराम नाग, रमेश चक्रधारी, साथ समाज के समस्त पदाधिकारी, सियान, नाईक-पाइक, युवाए, छात्र-छात्राएं के द्वारा भगवान जगन्नाथ का पूजन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जिसके बाद संचालक सदस्य ने कुम्हार समाज के उन्नति के लिए शासन से दिया जाने वाला लाभ के बारे में प्रकाश डाला और बच्चों को कक्षा 10वीं वह 12 वीं से समाज में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर समाज की ओर से प्रमाण पत्र के साथ साथ पुरूस्कृत किया गया एवं अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के साथ उनकी उज्जवल भविष्य के लिये आशीर्वाद दिया गया।

Exit mobile version