Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पीएम श्री शालाओं का जिला स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिताएं हुआ संपन्न

राजनांदगांव l राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के आदेश तथा कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक संजय अग्रवाल के निर्देशन व जिला परियोजना संचालक व जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूची सिंह जी के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव, डोंगरगढ़, छुरिया व राजनांदगांव विकासखण्ड में स्थित पीएमश्री विद्यालयों की जिला स्तरीय बौद्धिक स्पर्धा डाॅ.ब.प्र.मिश्र शास.उ.मा.वि.बसंतपुर, राजनांदगांव में आयोेजित की गई ।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पूर्व पीएमश्री प्राथमिक विद्यालयों में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता 14 एवं 15 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित किया गया था। प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएमश्री शाला के सहायक नोडल अधिकारी आदर्श वासनिक के द्वारा किया गया ।

पीएमश्री जिला नोडल अधिकारी व जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहरे ने प्रतियागिताओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 04 प्रकार की विधाओं का आयोजन किया गया । जिसमें विद्या वैभव ( ओलंपियाड ) के अंतर्गत क्वीज वाद विवाद, रचनात्मक कला, और खेल जैसी विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने भाग लिए जिसका उद्देश्य समग्र विकास को बढ़ावा देना, प्रतिभा को पोषित करना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना तथा रचनात्मकता व नवाचार को बढ़वा देना है।

इसी तरह मंथन मंडल (डिबेट क्लब) अंतर्गत – विकसित राष्ट्र और एक राष्ट्र और एक चुनाव पर वाद विवाद प्रतियोगिता का चुनाव कराया गया । जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व और टीम वर्क की भावना को विकसित करना है। डिजिटल क्वेस्ट के माध्यम से छात्र पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों की पहचान करेंगे तथा शिक्षकों से सहायता लेकर (मोबाईल, कम्प्यूटर, टेबलेट, लैपटाॅप) से अपने ज्ञान में वृद्धि करेंगे। स्थानीय स्थलों की खोज अंतर्गत – प्रतियोगिता का उद्देश्य सांस्कृतिक और ऐतिहासिक, जागरूकता की भावना को विकसित करेंगे।

विद्या वैभव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – रितेश यादव, पीएमश्री प्राथमिक शाला कंडरापारा , वि.खं.- डोंगरगढ़, द्वितीय स्थान पर कु. पूर्वी साहू पीएमश्री प्राथमिक शाला कोपेडीह, वि.खं. – राजनांदगांव, तृतीय स्थान – नागेन्द्र कुमार साहू, पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी, वि.ख.- राजनांदगांव, मंथन मंडल में प्रथम स्थान विवेक कुमार, पीएमश्री प्राथमिक शाला डुन्डेरा, वि.खं. – डोंगरगढ़, द्वितीय स्थान कु. कोमल वर्मा पीएमश्री प्राथमिक शाला कोपेडीह, वि.खं. – राजनांदगांव, कु. गीतांजलि निषाद पीएमश्री प्राथमिक शाला बोधीटोला, वि.खं. डोंगरगांव, डिजिटल क्वेस्ट में प्रथम स्थान कु. शताक्षी साहू पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी, वि.ख.- राजनांदगांव, द्वितीय स्थान देवेन्द्र पटेल पीएमश्री प्राथमिक शाला अमलीडीह वि.खं. डोंगरगांव, तृतीय स्थान वारूणी सोरी पीएमश्री प्राथमिक शाला मोरकुटुम्ब, वि.खं. – छुरिया व स्थान स्थलों की खोज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विवेक कुमार पीएमश्री प्राथमिक शाला डुन्डेरा, वि.खं. – डोंगरगढ़, द्वितीय स्थान नागेन्द्र साहू पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी, वि.ख.- राजनांदगांव, तृतीय स्थान वेदांत यादव, पीएमश्री प्राथमिक शाला कंडरापारा वि.खं. – डोंगरगढ़ ने प्राप्त किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी, प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से निश्चित रूप से जिले के बच्चों के समग्र विकास हेतु लाभदायक होगा। बच्चों में रचनात्मक एवं नवाचार की प्रवृत्ति में वृद्धि होगी, वाद विवाद प्रतियोगिता, कबाड़ से जुगाड़, डिजिटल क्वेस्ट के गतिविधियों से उनमें टीम वर्क एवं नेतृत्व एवं क्षमता की विकास होगा। कार्यक्रम में पीएमश्री विद्यालयों की जिला नोडल अधिकारी सतीश ब्यौहरे ने प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों से अह्वान किया कि प्रयास से ही सफलता प्राप्त होगी, निरंतर प्रयास करते रहें।

निर्णायक मंडल में राजेन्द्र देवांगन व्याख्याता, मुकेश कुमार माहेश्वरी व्याख्याता, गजेन्द्र बघेल व्याख्याता, एल.एन. सिंह व्याख्याता एवं खिलेन्द्र गौतम व्याख्याता थे। प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रफिक अंसारी एपीसी, पी.आर.झाड़े सहायक जिला परियोजना अधिकारी, आदर्श वासनिक सहायक नोडल अधिकारी पीएमश्री जिले के समस्त पीएमश्री स्कूलों के संस्था प्रमुख उपस्थित रहे।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version