Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*जिला स्तरीय उड़न दस्ता दल ने 7 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*

*निरीक्षण के दौरान नहीं मिले नकल*

*डीएमसी की टीम ने बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण*

*राजनांदगांव।*

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में कलेक्टर जितेंद्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के नेतृत्व में जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। 10 वीं विज्ञान के परीक्षा केंद्रों में
*दल द्वारा रेंगाकठेरा, पारागांव खुर्द,मुरमुंदा, सेजेस डोंगरगढ़,ढारा,मोहारा एवं बिल्हरी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया*। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई। परीक्षा भवनों में समुचित पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्रसाधन एवं पर्याप्त फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी। निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षार्थी द्वारा अनुचित साधनों के उपयोग का मामला सामने नहीं आया, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों में ग्लूकोज, ओ.आर.एस. एवं प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधी सुझाव भी दिए गए। साथ ही, बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रपत्रों एवं पंजियों का समुचित संधारण किया जाना पाया गया। जिले में दसवीं बोर्ड के विज्ञान में कुल 11344 विद्यार्थियों में 11167 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे 177 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे ।निरीक्षण के दौरान सतीश ब्यौहरे डीएमसी के साथ  पी.आर. झाड़े एपीसी एवं आदर्श वासनिक एपीसी उपस्थित रहे।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version