Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ऋण वसूली शिविर का करेगा आयोजन

19 दिसंबर को गीदम तथा 26 दिसंबर को बड़े बचेली में शिविर का होगा आयोजन

दंतेवाड़ा: जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2007-08 से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु ऋण प्रदाय कर लाभान्वित किया गया है। चूंकि हितग्राहियों की वसूली राशि संतोषजनक नहीं है। जिसके कारण निगम मुख्यालय द्वारा 07 अगस्त 2023 पत्र के माध्यम से ऋण वसूली बढ़ाने हेतु वसूली शिविर आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है।⬇️⬇️

उपरोक्त निर्देश के परिपालन में ऋण वसूली प्रगति लाने के उद्देश्य से माह दिसंबर 2024 में ऋण वसूली शिविर तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के इच्छुक आवेदकों का स्वयं के रोजगार जैसे किराना स्टोर्स, जनरल स्टोर्स, वेल्डिंग दुकान, पान दुकान, होटल, चाय दुकान, सब्जी खरीदी बिकी, जूता-चप्पल आदि व्यवसाय स्थापित करने हेतु अंत्योदय, आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत ऋण प्रकरण तैयार करने हेतु शिविर का आयोजन किया जाना है।

⬇️⬇️अतः माह दिसंबर 2024 में जिले के सभी विकास खंडों के तहसीलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे इसके अंतर्गत गीदम में 19 दिसंबर को एवं तहसील कार्यालय बड़े बचेली में 26 दिसंबर को ऋण वसूली शिविर तथा अंत्योदय, आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत ऋण प्रकरण तैयार करने के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Exit mobile version