Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुपोषित बच्चों को प्रोटीन पाउडर का किया गया वितरण

पाटन विधानसभा में आने वाले ग्राम पंचायत असोगा में शासन के महत्वपूर्ण योजना एक कदम सुपोषण की ओर के तहत कुपोषित बच्चों को प्रोटीन पाउडर वितरण किया गया एवं चारों आंगनबाड़ी केंद्र में व स्वास्थ्य विभाग को डस्टबिन वितरण किया गया,

कुपोषण दूर करने के लिए टमाटर का सुप, मुनगा भाजी एवं सभी प्रकार का भाजी खाना तथा सभी मौसमी सब्जियों एवं फल का उपयोग करना, 15 कुपोषित बच्चों के मां को घरों में अच्छे खानपान, साफ सफाई, अच्छे साकारात्मक व्यवहार, अच्छे सोच कर बच्चों का देखरेख करना, साबुन से हाथ धुलाई, बच्चों को बाहरी वातावरण से बचाना, बच्चों के सेहत का ख्याल रखना, बच्चों के विचारों का ध्यान देना, घर की तरह अपने घर के आसपास साफ सफाई रखना, गंदा पानी गलियों में न बहाना तभी ग्राम असोगा कुपोषण मुक्त हो सकता है,

उपरोक्त सभी के बारे में समझाया गया कुपोषण मुक्त के साथ ही कुपोषित बच्चे न हो इसका भी उपाय बताया गया,

उपरोक्त कार्यक्रम में  क्षेत्र के  जनपद सदस्य व सभा पति माननीय रमन टिकरिहा जी , आलोक वर्मा नायब तहसीदार पाटन, डां रमेश सोनवानी, अशोक कुमार रिंगवानी  ग्राम पंचायत सरपंच, रमेश टंडन उप सरपंच, द्रोपती साहू पूर्व उप सरपंच,रामकृष्ण साहू पंच, भूषण साहू पंच, रूपराम कोसरिया पंच,नोहरबाई साहू पंच, श्रीराम वर्मा, करारोपण अधिकारी, पुष्पेंद्र वर्मा, करारोपण अधिकारी, चित्रलेखा साहू सुपरवाइजर, सियाराम तारक सचिव, ए एन एम रेवाराम वर्मा, 15 कुपोषित बच्चों की माँ बच्चों सहित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी, आंगनबाड़ी सहायिका सभी, मितानिन तथा स्व सहायता समूह के अध्यक्ष तथा संतोषी साहू कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित रहे,

Exit mobile version