बिलासपुर : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है ,सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत चांटीडीह में गुस्र्वार की देर रात नाबालिग ने किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी। जांच के दौरान पता चला है, कि दोनों साथ में नशा कर रहे थे। तभी किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच नाबालिग ने चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर आरोपि को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बता दे की सरकंडा के चांटीडीह निवासी राकेश यादव(16) आए दिन नशा करता था। गुस्र्वार की देर रात वह अपने नाबालिग दोस्त के साथ नशा करने के लिए चांटीडीह नदी किनारे गया था। यहां उसने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर नशा किया। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वही नशे में दोनों ने एक दूसरे से मारपीट की। इस दौरान नाबालिग ने चाकू निकालकर राकेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वही हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
वही घटना की सूचना मिलते ही राकेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वे राकेश को लेकर सिम्स पहुंचे । पर सिम्स में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपित की तलाश शुरू कर दी। वही मोहल्ले में घेराबंदी कर आरोपित नाबालिग को पकड़ लिया गया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
