Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

झोलाछाप डॉक्टर के ऊपर गिरी गाज, दवाखाना सील, इस तरह पकड़ाया झोलाछाप डॉक्टर

झोलाछाप डॉक्टर के ऊपर गिरी गाज, दवाखाना सील, इस तरह पकड़ाया झोलाछाप डॉक्टर

बलौदाबाजार : जिले के कलेक्टर रजत बंसल के आदेश पर पुराना मंडी रोड स्थित अवैध रूप से संचालित जूबी हर्बल दवाखाने को सील कर दिया गया। झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के वक्त 12 साल की बच्ची की नस काट दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 12 साल के नाबालिग जो पनगांव की रहने वाली है, वो अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए यहां आई थी

लेकिन जूबी हर्बल दवाखाने के झोलाछाप डॉक्टर ने उसके दाहिने हाथ की नस काट दी। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर का नाम निरंजन विश्वास है। पीड़ित परिजनों ने सिटी कोतवाली में केस दर्ज कराया। पुलिस के जांच में आरोपी निरंजन विश्वास दवाखाने का पंजीयन और मेडिकल की डिग्री नहीं दिखा सका। वहीं जांच में यह भी पाया गया कि दवाखाना हर्बल दवाओं के नाम पर चलाया जा रहा है।

लेकिन यहां अधिकांश दवाएं एलोपैथिक हैं। इनमें से कुछ दवाईयां शेड्यूल (एच) की कैटेगरी की पाई गई। जिसके बाद कलेक्टर के आदेश और SDM रोमा श्रीवास्तव के निर्देश पर तहसीलदार बलराम तंबोली ने दवाखाने को सील कर दिया। यह कार्रवाई प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला पनगांव सुनील कुमार तिवारी की शिकायतों के आधार पर हुई है। निरीक्षण के वक्त तहसीलदार, बीएमओ और ड्रग इंस्पेक्टर मौजूद थे। यह मामला सिटी कोतवाली इलाके का है।

Exit mobile version