Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डॉ. रमन सिंह के गढ़ में नलों से गंदा पानी – निगम आयुक्त और सप्लाई एजेंसी पर गंभीर आरोप

शशिकांत सनसनी, राजनांदगाँव । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक डॉ. रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के कई वार्डों में नलों से गंदा, बदबूदार और अशुद्ध पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे आम जनता त्रस्त है और आक्रोश में है।

जानकारी के अनुसार, जल आपूर्ति का ठेका जिस निजी एजेंसी को दिया गया है, वह बिना किसी शुद्धिकरण प्रक्रिया — जैसे टैंक की धुलाई, फिटकरी, ब्लीचिंग पाउडर या क्लोरीन — के सीधा गंदा पानी नागरिकों को सप्लाई कर रही है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम के आयुक्त इस गंभीर लापरवाही से पूरी तरह अवगत होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जनता की तीन मुख्य मांगें:

  1. लापरवाह सप्लाई एजेंसी का ठेका तत्काल रद्द किया जाए।
  2. नगर निगम जल आपूर्ति व्यवस्था को खुद संभाले।
  3. जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “डॉ. रमन सिंह जैसे वरिष्ठ नेता के क्षेत्र में यदि स्वच्छ पेयजल तक मयस्सर नहीं, तो यह न केवल प्रशासनिक विफलता है बल्कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खुला खिलवाड़ है।” विभिन्न मोहल्लों से पानी में कीड़े, बदबू और गंदगी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसके बावजूद न तो सप्लाई एजेंसी के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है और न ही नगर निगम ने किसी वैकल्पिक व्यवस्था की घोषणा की है।

अब जनता सवाल कर रही है:

Exit mobile version