Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्कूली छात्रा से की गन्दी हरकत, रोते-रोते परिजनों को बताई आपबीती, टीचर गिरफ्तार

कोरबा : जिला में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ और गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। निजी स्कूल (private school) के टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूशन के बहाने बुलाकर शर्मनाक हरकत की। इस मामले के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।👇👇👇



जानकारी के मुताबिक, दीपका थाना क्षेत्रअंतर्गत नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छेड़छाड़ और गंदी हरकत किया।  नाबालिग ने शिक्षक के इस हरकत से ट्यूशन जाने से इनकार कर रोते-रोते परिजनों को आपबीती बताई। और इस घटना के बाद दीपिका क्षेत्र में लोगों का भारी आक्रोश में है।👇👇👇



स्कूली छात्रा ने परिजनों को बताया कि विरोध (मना) करने के बावजूद भी टीचर उसके साथ गंदी-गंदी हरकत कर रहा था। और घटना के बाद परिजनों ने दीपका थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, यह मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version