Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भक्ति में डूबा भोथीपार खुर्द! हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव । जिले के समीपस्थ ग्राम भोथीपार खुर्द (नया पारा) में अंजनी पुत्र पवनसुत हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। राजाराम मेझ प्रोडक्ट के पास स्थित हमाल एवं मजदूर संघ द्वारा वर्ष 1983 में स्थापित हनुमान मंदिर में 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पहले दिन 1 अप्रैल को आदर्श मानस परिवार ढोडिया द्वारा भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान अमिन माता सेवा भजन महिला मंडली (भोथीपार खुर्द नया पारा), शिव संगम मानस मंडली (पुराना पारा) और तुलसी साहित्य मानस परिवार (सुरगी) द्वारा रामचरित मानस के माध्यम से भगवान हनुमान के चरित्र का सुंदर वर्णन किया गया। भजन-कीर्तन और मानस पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में पुजारी गजाधर यादव सहित दिलीप विश्वकर्मा, विक्रम साहू, दुर्गेश पटेल, दुमेश साहू, ओमेश यादव, गोपाल साहू, ऐकेश साहू, चम्पा साहू, मगन साहू, योगेंद्र दास वैष्णव, केशव साहू, अशोक साहू, दिनदयाल यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version