Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दिगम्बराचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज (सत्संग) का मंगल प्रवेश

दीपक साहू, राजनांदगांव : आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज जी का संघ के २७ मुनिराजो के साथ मंगल प्रवेश दिनांक 09.12.2022 दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे होने जा रहा है। दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झांझरी ने बताया कि आचार्य श्री का मंगल प्रवेश से समस्त जैन समाज में हर्षोल्लास का महौल बना हुआ है एवं उनकी भव्य अगवानी मनसुख लाल पेट्रोल पम्प के पास से शाम 4 बजे समस्त जैन समाज एवं शहर के श्रद्धालुजनों द्वारा की जावेगी।

जहां से आचार्य श्री का संघ अग्रवाल ट्रांसपोर्ट से मठपारा होते हुए लखोली नाका से गंज चौक, गंज लाईन होकर दिगम्बर जैन मंदिर में आगमन होगा। आचार्य श्री का प्रवचन दिनांक 10.12.2022 दिन शनिवार को प्रात: ०९ बजे से उदयाचल प्रांगण में होगा समस्त धर्मप्रेमी बंधू अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेवें। प्रवचन के पश्चात आहारचर्या प्रात: 11  बजे से होगी। उपरोक्त जानकारी दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झंाझरी ने दी।

Exit mobile version