Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

‘डाइट’ ने समय सीमा मे पूरा किया डी. एल एड मूल्यांकन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) अछोटी दुर्ग

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अछोटी दुर्ग में ‘डाइट’ ने समय सीमा मे पूरा किया डी. एल एड मूल्यांकन

भिलाई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) अछोटी दुर्ग में डी.एल एड प्रथम व द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा का केंद्रीय मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय सीमा मे पूरा कर लिया गया। 17 जून से प्रारम्भ केंद्रीय मूल्यांकन कार्य बोर्ड द्वारा नियुक्त प्राचार्य पदेन मूल्यांकन केंद्र अधिकारी प्रभात मरकले के मार्गदर्शन में 28 जून को पूरा हुआ। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा केंद्र को लगभग 17 हजार कॉपियां मूल्यांकन करने दी गई थी।

* बालिका छात्रावास की बेटियों को जीई फाउंडेशन ने दिए स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री 

जिसमें शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और निजी महाविद्यालय के लगभग 30 से 40 सहायक प्राध्यापकों द्वारा मूल्यांकन कार्य किया गया। मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए प्राचार्य के आदेशानुसार सहायक मूल्यांकन केंद्र अधिकारी संध्या शर्मा, जनरल सुपरवाइजर हेमंत साहू सुपरवाइजर सत्येंद्र शर्मा हेड वैल्यूअर डॉ नीलम दुबे, डिप्टी वैल्यूअर डॉ वंदना सिंह,संदीप दुबे,सुषमा हिरवानी,आभा वर्मा,वेद डडसेना और संबंधित लिपिक शशांक मेश्राम को नियुक्त किया गया था। इन्होंने समस्त मूल्यांकन सफलता पूर्वक सम्पन्न किया।

Exit mobile version