Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नगर निगम में लाखों रूपये का डीजल घोटाला

रिपोर्टर- शशिकांत सनसनी धमतरी । धमतरी नगर निगम में भ्रष्टाचार की एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। जहां मरम्मत के लिए गैरेज में खड़ी सरकारी गाड़ियों के नाम पर हर दिन डीजल जारी किया जाता रहा। मामला सिर्फ कार तक सीमित नहीं है, एक पल्सर बाइक के नाम पर भी प्रतिदिन 40 से 50 लीटर डीजल निकलने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

आरटीआई के जरिए कांग्रेस नेता और विपक्षी पार्षदों ने यह खुलासा किया है। नगर निगम उपायुक्त की सूमो (CG-05 AH-5794) जनवरी से जुलाई 2025 तक गैरेज में खड़ी रही, लेकिन इस दौरान उसके नाम पर हर दिन डीजल जारी होता रहा। इतना ही नहीं, एक दोपहिया वाहन पल्सर बाइक (CG-05 AL-5794) के नाम पर भी कई महीनों तक रोजाना भारी मात्रा में डीजल निकालने का आरोप है।

 

कांग्रेस नेता गीतराम सिन्हा ने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि निगम में लाखों रुपये का डीजल घोटाला किया गया है गीतराम सिन्हा, कांग्रेस नेता धमतरी: “जनवरी से लेकर जून तक सूमो गाड़ी गैरेज में थी, लेकिन फिर भी रोज डीजल निकल रहा था। एक पल्सर बाइक के नाम पर भी 40 लीटर डीजल रोज निकालना क्या मजाक नहीं है?”

दीपक सोनकर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम: “अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हम उग्र प्रदर्शन करेंगे। निगम में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है।” महापौर रामू रोहरा ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खुद को इससे अलग बताते हुए कहा कि 17 मार्च 2025 को कार्यभार संभाला है और उनके पास इस मामले से जुड़ा कोई प्रमाणिक दस्तावेज नहीं है।

रामू रोहरा, महापौर, नगर निगम धमतरी: (चश्मा लगाए, कुर्सी पर बैठे हुए) “यदि कोई लिखित शिकायत आती है, तो निश्चित ही जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।”अब देखना होगा कि लाखों के इस डीजल घोटाले पर प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है। क्या मरम्मत में खड़ी गाड़ियों के नाम पर निकाला गया डीजल और फर्जी खर्चों की परतें खुलेंगी या यह भी फाइलों में दफन होकर रह जाएगा? जनता की निगाहें निगम की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Exit mobile version