Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शेरपार, मोंगरा में आयोजित किया गया धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर

मोहला : 25 जून 2025, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत आज विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत शेरपार और विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत मोंगरा में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। यहां आयोजित शिविरों में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को पोषण आहार, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से लाभान्वित किया गया।

वही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दवाइयां वितरित किया गया। इसी तरह से राजस्व विभाग द्वारा स्कूली बच्चों का जाति आय और निवास प्रमाण पत्र बनाया गया। खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्ड बनाया गया। साथ ही आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीयन किया गया।

आज आयोजित धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत कलस्टर मोंगरा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 11 ग्राम के 540 ग्रामीणजन उपस्थित रहें, जिसमें 70 आधार कार्ड अपडेट/नया आधार कार्ड बनाए गए, 19 आयुषमान कार्ड, 15 सिकल सेल टेस्ट, 56 जाति प्रमाण पत्र, 61 निवास प्रमाण पत्र, 315 आय प्रमाण पत्र, 02 प्रधानमंत्री मातृ वंदना, 01 राशन कार्ड, 02 वृद्धा पेंशन योजना का लाभ ग्रामीणजन/जनजाति समुदाय के व्यक्ति को प्राप्त हुआ।

Exit mobile version