Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

धमतरी : पुलिस द्वारा 219 घरों की लौटाई गयी खुशियाँ

धमतरी : पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा पिछले कुछ माह में लापता हुए बालक/ बालिका एवं गुम इंसान के मामलों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित पतासाजी करने लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। जिस पर सभी थाना चौकी प्रभारियों ने तत्परता दिखाते हुए, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एवं पता साजी कि कार्यवाही करते हुए पिछले 5 माह में गुमें 08 बालक, 23 बालिका 49 पुरुष, 165 महिला जिनकी संख्या कुल योग टोटल 242 गुम हुए थे। जिसमें से आज दिनांक तक 09बालक 18 बालिका 45 पुरुष 147 महिला एवं टोटल 219 गुम बालक/ बालिका एवं गुम इंसान का पता लगा कर हस्तगत कर उनके परिजनों के सुपूर्द किया गया है।

बतादे की ,पाॅच माह के पूर्व के भी 59 गुम बालक/बालिका,गुम इंसान भी प्राप्त कर 219 लोगों के घरों में धमतरी पुलिस द्वारा खुशियाँ लौटाई गई। वही गुम बालक बालिकाओं के मामले में *ऑपरेशन मुस्कान* भी चलाई जा रही है ,जिसके तहत गुमें हुए बालक बालिकाओं के खोजबीन कर उनके परिजनों के हवाले किया जा रहा है। धमतरी पुलिस ,आम जनताओं से यह अपील भी रही है, कि कोई भी बाहर से आये अनजान मुसफिरों, फेरीवालों को घर में ना घुसने दें,व उनके बरताव से सावधान रहे एवं बाहर से आये किरायेदारों कि जानकारी तत्काल पुलिस थाने में दें। और बाहरी अनजान लोगों के बहकावे में ना आए, ना ही अपने परिवार को उनके संपर्क में आने दे।

Exit mobile version