धमतरी : जिला अंतर्गत सिवनी पंचायत में निर्वाचित महिला सरपंच पर बीती रात हमला करने का मामला सामने आ रहा है। साथ ही उपचुनाव में जीत के बाद विजय जुलूस के दौरान गांव के 7-8 लोगों ने मारपीट की है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच आशा बाई बघेल ने रात में ही मामले की शिकायत करने अर्जुनी थाना पहुंची । बता दे की थाने में सरपंच आशा बाई बघेल ने मारपीट और हमले की शिकायत दर्ज कराई। दूसरे पक्ष ने भी मामले की शिकायत थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 8-8 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया।
जुलुस में महिला सरपंच पर हमला, पुलिस ने किया केस दर्ज
