Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

धमधा : हम अब होगा धमधा के विकास का सपना साकार – विजय बघेल

धमधा शपथ ग्रहण समारोह

00 नव निर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद
दुर्ग : नगर पंचायत धमधा के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल एवं पार्षदों ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया।  साप्ताहिक बाजार मैदान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल थे। इस अवसर पर सांसद बघेल ने अध्यक्ष सहित शपथ ग्रहण करने वाले सभी पार्षदों को बधाई देते हुए उपस्थित जनसमुदाय को विश्वास दिलाया कि अब धमधा नगर पंचायत क्षेत्र के विकास का सपना साकार होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित थे। वहीं अध्यक्षता साजा विधायक ईश्वर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व केबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, कांतिलाल बोथरा, संजय बघेल, पवन शर्मा, सुरेन्द्र सिहौरे देवकर जनपद अध्यक्ष, लोकेंद्र ब्रम्हा मंडल अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, प्ररेणा जी, प्रितपाल बेलचंदन, जितेंद्र साहू साजा जनपद अध्यक्ष उपस्थित थे। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि उनकी खुद की राजनीति एक नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में शुरू हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में काम करने के दौरान मुझे जनता का भरपूर स्नेह मिला। एक जनप्रतिनिधि को राजनीतिक विचारधारा से अलग सभी के सुख दुख में सहभागिता देते हुए जनभावना के अनुरूप विकास की परिकल्पना को साकार करने हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि धमधा में जो विकास होना था, वह नहीं हो सका। इसके लिए अब तक के नेतृत्व करने वाले जनप्रतिनिधी  जिम्मेदार रहे हैं। अब भाजपा नेतृत्व वाली स्थानीय सरकार से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन धमधा नगर में होगा। और जनता को इसका पूरा लाभ मिलेगा। वही साजा विधायक ईश्वर साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार आपने मोदी जी की गारंटी में प्रदेश में विष्णु देव साय जी की सरकार बनाएं और मुझे विधायक बनाएं, उसी तरह धर्म धाम धमधा नगर पंचायत में सरकार बनाएं। जो विकास धमधा को मिलना था वह नहीं मिला। अब आपने धमधा में सरकार बनाएं है। अब हम मिलकर विकास करेंगे। जो भी शासन से राशि लगेगी उसे हम लाएंगे। हम बड़े बड़े पोस्टर बैनर में रहने वाले नहीं हैं हम धरातल पर उतरकर काम करने वाले हैं। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अत्यधिक संख्या में नगर वासी उपस्थित थे।

Exit mobile version