Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महाकुंभ (प्रयागराज) जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकराई, 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

कोंडागांव : उत्तरप्रदेश प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से अचानक टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा ही कि , तीन की हालत गंभीर है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक्सयूवी में 6 लोग सवार होकर बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास कार पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटने में 2 लोगों की मौत हो गईहै। वहीं गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया।

वहीं बताया जा रहा कि सभी एक ही परिवार के हैं और बेंगलुरू के रहने वाले हैं। आपको बता दे कि , यह हादसा नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुआ है ।

Exit mobile version