Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भूपेश सरकार में सभी वर्गों का हो रहा है विकास – अशोक साहू

भूपेश सरकार में सभी वर्गों का हो रहा है विकास /अशोक साहू

_ओदरागहन में साहू सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन_

रानीतराई।समीपस्थ ग्राम ओदरागहन में साहू सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन मुख्य अतिथि सीएम भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, रमन टिकरिहा सभापति जप, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस, भोज रघुवंशी सेक्टर प्रभारी,हस्तीमल जैन पूर्व जप,अशोक साहू विधायक प्रतिनिधि,नरेंद्र साहू अध्यक्ष स्थानीय साहू समाज की उपस्थिति में मां कर्मा की पूजा अर्चना कर किया गया।

मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार प्रत्येक वर्ग,समाज,संगठन एवम् आम जनता का ध्यान रखने वाली सरकार है,साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई के क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहे है।सीएम भूपेश बघेल एवम् ओएसडी आशीष वर्मा जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
मंच संचालन दिलीप साहू,आभार सरपंच जिनेश जैन ने किया।

इस अवसर पर उपसरपंच होमेश साहू,चंद्रहास साहू,लक्ष्मीनारायण गंजीर,धनेश सिन्हा,आयुष टिकरिहा, मंतू साहू,राजेंद्र हिरवानी, शत्रुहन साहू,सुखी साहू, बन्नू साहू,राजा राम,पवन साहू, तमेश साहू पंचगण एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Exit mobile version