✍️ “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली
गरियाबंद : राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा के भारोत्तलन प्रतियोगिता में देवभोग के योगानंद ने जीता गोल्ड मेडल।देवभोग आत्मानन्द के 5 होनहार भी पहूचे राज्य स्तर पर। सुविधाओं के अभाव के बीच देवभोग के होनहार छात्र राज्य स्तर पर देवभोग का नाम दर्ज करवाने सफल हो रहे हैं।राज्य स्तरीय 22 वी शालेय क्रिड़ा प्रतियोगिता के तहत भारोत्तलन विधा में यंहा के शासकीय बालक स्कूल में पढ़ने वाले 12 वी के छात्र योगानन्द खरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मैडल का खिताब जीता है।
योगानन्द सहकारिता कर्मी जितेश खरे के सुपुत्र है।गोल्ड मेडल लेकर आज जब योगानन्द देवभोग स्कूल पहूचे तो संस्था के प्राचार्य नेपाल चंद यदु समेत समस्त शाला स्टाफ ने शूभकामनाये दिया। आत्मानन्द के 5होनहार का चयन राज्य स्तर के लिए- विगत 5 दिनों से जारी स्वामी आत्मानन्द स्कूल क्रीड़ा प्रतियोगीता जारी है।जिला स्तर पर चयन होने के बाद रायपुर में हो रहे सम्भाग स्तरीय प्रतियोगीता में में देवभोग स्कूल के 5 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय खेल के लिए हुआ है।
प्राचार्य गिरीश चन्द्र बेहेरा ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में कक्षा 8वी की मुस्कान चौहान ,खो खो में कक्षा 6वी की प्राची ताण्डिया,चेस में कक्षा 6 वी के मास्टर रौनक देवांगन,कबड्डी बालक में 8वी के मोहम्मद इमरान व बालिका में 8वी की छात्रा खिलेश्वरी यदु का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगीता के लिए हुआ है।राज्य स्तरीय चयनित छात्रों की संख्या आगे और बढ़ने की संभावना प्राचार्य ने जताया है।नवम्बर माह में सभी प्रतिभागी बिलासपुर में होने जा रहे राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में सम्भाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्राचार्य ने कहा कि यह देवभोग के लिए गौरव की बात है।इसके लिए वे सोपर्ट्स व अन्य सहयोगी टीचर्स को बधाई दिया है।छात्रों के मेहनत व स्पोर्ट्स टीचर्स के लगन का सयूक्त परिणाम बताया है।