Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बरसात के बावजूद पदयात्रा में शामिल हुए बच्चे, चले 16 किलोमीटर

कोंडागांव : आजादी के 75 वीं वर्षगांठ हिरक महोत्सव आजादी गौरव पदयात्रा 75 किलोमीटर विधानसभा स्तरीय पदयात्रा की शुरुआत कोंडागांव नगर की ग्राम देवी शीतला माता मंदिर से माता के दर्शन पश्चात महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पे माल्यापर्ण कर दिल प्रज्वलित किया।

उपस्थित जनसमूह के साथ राष्ट्रगान के बाद देश की आजादी में शहीदों की शहादत व आजादी के लिए असंख्य देशवासियो के बलिदान को याद कर छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम की अगुआई में कोंडागांव विधानसभा के सभी ग्रामों से आये कांग्रेसजनों, प्रबुद्ध नागरिकों स्कूली बच्चों एवं आमजनों की मौजूदगी में हजारों की संख्या में बरसते पानी के साथ प्रारम्भ हुई।

जों की संबलपुर कुसमा कचोरा होते हुए बनियागांव पहुंची जहां पर आज का रात्रि विश्राम होना है संबलपुर में नुक्कड़ सभा भी आयोजित किया गया था नुक्कड़ सभा के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है साथ ही मौके पर 17 किसानों को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया गया पदयात्रा के प्रथम दिवस में 16 किलोमीटर दुरी तय किये।

आज रात्रि विश्राम के साथ स्थानीय रामायण मंडली के साथ रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा तत्पश्चात् नुक्कड़ नाटक नाच गाना का कार्यक्रम होना तय है रात्रि विश्राम के बाद दिनांक 10अगस्त सुबह 06 बजे से बनियागांव में प्रभात रैली निकाली जाएगी एवं साफ सफाई कर श्रमदान किया जायेगा एवं दूसरे दिन की पदयात्रा ग्राम बनियागांव से 10 बजे शुरू होकर दहीकोंगा, राजागांव, बाखरा, कुकाड़गारकापाल में सभा करते हुए बड़े कनेरा पहुंचेगी।

जहां पर रात्रि विश्राम तय है।पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमुक लाल दिवान जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल जिला कांग्रेस महामंत्री द्वय गीतेश गाँधी सुरेश पाटले शाकंभरी बोर्ड सदस्य अनुराग पटेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय भारत देवांगन शंकर मंडावी जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वय शिवलाल मंडावी श्रीमती मोती बाई नेताम जनपद उपाध्याय गौतम साहू मनोज सेठिया महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सुखबती मरकाम शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो सांसद प्रतिनिधि दशरथ नेताम विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम गजेंद्र राठौर सगराम मरकाम

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रमिला मरकाम हेमलाल बघेल मंडल अध्यक्षगण ब्रिज सोढ़ी नंदू दिवान केवल करन कोती कोर्राम योगेंद्र राठौर गोकुल प्रधान के साथ विधानसभा क्षेत्र से आये सभी ग्रामों के कांग्रेस सदस्य पदाधिकारी कार्यकर्ता जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं जनपद सदस्य पंच सरपंच के साथ आमजन भारी संख्या में मौजूद रहे।

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के लिए कोंडागांव से प्रोनित दत्ता की रिपोर्ट

Exit mobile version