Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

उप मुख्यमंत्री ने किया लिपिक संघ के कलेंडर का विमोचन

उप मुख्यमंत्री ने किया लिपिक संघ के कलेंडर का विमोचन

(भोजराज पटेल) बिलासपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा बिलासपुर के वार्षिक कलेंडर का विमोचन आज छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश कश्यप एवं प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि, हर साल की तरह इस साल 2024 का लिपिक संघ वार्षिक कलेंडर का विमोचन डिप्टी सीएम अरुण साव के निवास पर हुआ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के लिपिकों की ओर से डिप्टी सीएम अरुण साव को आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं दी साथ ही प्रदेश के लिपिकों की वेतनमान सुधार सहित अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु शीघ्र सकारात्मक पहल करने का निवेदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, महामंत्री सुनिल यादव, महामंत्री हेमन्त बघेल, प्रांतीय सचिव मनीष मिश्रा, प्रांतीय कार्यालय सचिव हितेश वैष्णव, प्रांतीय सचिव महिला प्रकोष्ठ राखी कौशिक, जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप, जिला सचिव प्रदीप शर्मा, भोजराज पटेल, सुनिल नायडू, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रजनी मेहर, प्रशांत पांडेय, सागर चौबे, मन्नू श्रीवास्तव, अजय निर्मलकर सहित लिपिक उपस्थित रहें।

Exit mobile version