Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

शशिकांत सनसनी ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़


भू-अर्जन की कार्यवाहियों में लाएं तेजी” – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर _उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों के लिए जरूरी भू-अर्जन की कार्यवाहियों को प्राथमिकता और तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टरों के साथ समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी सहित सेतु बंध तथा विभिन्न परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंता मौजूद थे।

कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी

साव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के तहत चल रहे सड़क, सेतु और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि—

प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं में तत्काल भू-अर्जन पूरा कर निविदा की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।

सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

फील्ड स्तर पर सक्रियता और गंभीरता से जिम्मेदारियां निभाई जाएं।

बरसात के बाद युद्धस्तर पर होगी सड़कों की मरम्मत

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के तुरंत बाद प्रदेशभर में सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर प्रारंभ की जाए और दिसम्बर तक सभी जिलों में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि डीपीआर बनाते समय ही परियोजना का सटीक मूल्यांकन किया जाए, ताकि बजट और समय-सीमा में पुनरीक्षण की आवश्यकता न पड़े।

अगली बैठक तक सभी कार्यवाहियां पूर्ण करें

साव ने सभी मुख्य अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगली समीक्षा बैठक के पहले
भू-अर्जन,प्राक्कलन,निविदा,कार्य अनुबंध,कार्यादेश

से संबंधित सभी कार्यवाहियां पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और एडीबी परियोजनाओं के अधूरे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और पेच रिपेयर कार्यों के लिए अनुबंध और कार्यादेश की स्थिति की जानकारी ली।

Exit mobile version