Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विधायक के नेतृत्व में मुआवजा, कर्ज़माफी और धान खरीदी को लेकर हजारों किसानों का प्रदर्शन,

मोहला में किसानों की गरज
विधायक के नेतृत्व में मुआवजा, कर्ज़माफी और धान खरीदी को लेकर हजारों किसानों का प्रदर्शन,कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े किसान,कलेक्टर हटाओ” के नारों के साथ अंततः एडीएम मरकाम को सौंपा ज्ञापन

जिला मुख्यालय मोहला में मंगलवार को जिलेभर के किसानों का विशाल जनसैलाब उमड़ा। मुआवजा, कर्ज़माफी, खाद–बीज की उपलब्धता और धान खरीदी में हो रही अव्यवस्था के खिलाफ किसानों ने रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी की। हाल ही में हुए बेमौसम बारिश से खड़ी फसलों और कटे धान को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसके तत्काल मुआवजे की मांग किसानों ने की।

गोटाटोला, मोहला, चौकी, भोजटोला, वासड़ी, विचारपुर, कौड़ीकसा, खड़गांव, भरीटोला, मानपुर, औंधी, सीतागांव सहित कई क्षेत्रों के किसान सुबह से ही धान खरीदी केंद्र मोहला में जुटने लगे। संख्या बढ़ते-बढ़ते यह आंकड़ा पांच हजार से अधिक तक पहुंच गया। इसके बाद किसानों ने क्रमवार मंच को संबोधित किया और रैली निकालकर जिला कार्यालय पहुंचकर अपना 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

सरकार को किसानों का एक-एक दाना खरीदना होगा: विधायक इंद्रशाह मंडावी
सभा को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि किसानों के प्रति भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हैं।
“किसानों को डीएपी के लिए भटकना पड़ रहा है,खाद की कालाबाजारी सरकार के संरक्षण में,धान खरीदी केंद्रों में बारदाना और टोकन की किल्लत,जबकि कोचियों का धान धड़ल्ले से खरीदा जा रहा है
उन्होंने कहा कि मोहला–मानपुर क्षेत्र की सड़कें, स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाली का शिकार हैं। “किसानों-जवानों के हक के लिए मेरी लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।”
_सरकार प्राकृतिक आपदा में भी किसानों के साथ नहीं: देवानंद कौशिक
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवानंद कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
बीज और खाद समय पर नहीं,धान खरीदी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं,बेमौसम बारिश के बाद मुआवजा रकबा कटौती कर अन्याय,
उन्होंने कहा कि मोंथा तूफान से प्रभावित किसानों के लिए सरकार को “बड़ा दिल” दिखाना होगा।
किसानों की प्रमुख मांगें
किसानों ने रैली के दौरान निम्न मांगें रखीं—
फसल क्षति का त्वरित सर्वे,किसानों का कर्ज़ा माफ,धान की पूर्ववत खरीदी,वन पट्टाधारी एवं सीलिंग भूमि कृषकों का त्वरित पंजीयन,

गोटाटोला और खड़गांव में जिला सहकारी बैंक की स्थापना,बिजली बिल हॉफ योजना पुनः लागू,जिले में अवैध शराब पर रोक,
जर्जर सड़कों की मरम्मत,

कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े किसान

रैली जिला कार्यालय पहुंची, जहां प्रशासन की ओर से एसडीएम डॉ. हेमेंद्र भूआर्य ज्ञापन लेने पहुंचे।
लेकिन किसान कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़ गए। जब कलेक्टर उपस्थित नहीं हुए तो भारी नारेबाजी के बीच “कलेक्टर हटाओ” के नारों के साथ अंततः एडीएम मरकाम को ज्ञापन सौंपा गया।

Exit mobile version