Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने वाले दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग

पाटन से मोतीपुर मुख्य मार्ग मैं ग्राम पंचायत सिकोला के पास 18 मई को शराब के नशे में भूत वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ग्राम तरीघाट निवासी मोटरसाइकिल सवार टोमन साहू को जोरदार टक्कर मार दिया था  जिससे मोटरसाइकिल में सवार 8 वर्षीय टोमन साहू के सुपुत्र गगन साहू का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया एवं टोमन साहू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज वी वाय हॉस्पिटल रायपुर में चल रहा है ।

तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आज माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नाम अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर मृतक के परिजनों को 50लाख की मुआवजा एवं घायल टोमन साहू का निशुल्क इलाज एवं ₹5लाख  की क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की मांग किया गया है साथ ही लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने वाले दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया गया है ।

मौके पर प्रमुख रूप से तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष श्री दिनेश साहू जी, महासचिव श्री खेमलाल साहू जी, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक श्री धनराज साहू जी, जिला प्रतिनिधि श्री गंगादिन  साहू जी, जिला साहू संघ के  सहसचिव दिलीप साहू जी ,मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी जी, कार्यालय अधीक्षक श्री बलराम साहू जी उपस्थित रहे।

Exit mobile version