Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कलेक्टोरेट से तहसील तक RO-वाटर कूलर की मांग, भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

bhanupratap yadav

कलेक्टोरेट-तहसील समेत शासकीय कार्यालयों में RO और वाटर कूलर लगाने की मांग, सर्व समाज संगठन ने सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। कलेक्टोरेट, तहसील कार्यालय एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों और कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ) ने शासन का ध्यान आकर्षित किया है।

संगठन के प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दुर्ग के माध्यम से मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन के प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कहा कि कलेक्टोरेट, तहसील सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में प्रतिदिन दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान, बुजुर्ग और आम नागरिक अपने शासकीय कार्यों के लिए पहुंचते हैं।

वहीं अधिकारी-कर्मचारी भी नियमित रूप से अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे में गर्मी सहित सामान्य दिनों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से नागरिकों एवं कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने कलेक्टोरेट, तहसील एवं अन्य शासकीय कार्यालयों के सुलभ स्थानों पर पर्याप्त क्षमता वाले RO प्यूरीफायर एवं वाटर कूलर स्थापित करने की मांग की है।

साथ ही इस जनोपयोगी कार्य के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से आवश्यक राशि स्वीकृत कर स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

संगठन ने जनहित एवं कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन से मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।

Exit mobile version