Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक सामग्री के प्रसारण की जांच की मांग, सुपेला थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक सामग्री के प्रसारण की जांच की मांग, सुपेला थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक सामग्री के प्रसारण की जांच की मांग, सुपेला थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

भिलाई, 6 अक्टूबर 2026। सुपेला थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में सोशल मीडिया और YouTube पर प्रसारित कथित असत्य एवं भ्रामक सामग्री की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग थाना पहुंचे। इस दौरान शिकायतकर्ता रंजीत ठाकुर ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ता रंजीत ठाकुर, निवासी कोहका, भिलाई के अनुसार उन्होंने इससे पहले 2 अक्टूबर 2026 को थाना सुपेला में शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक मीडिया/YouTube चैनल द्वारा सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह से संबंधित निजी एवं घरेलू मामले को दुर्ग सांसद विजय बघेल से जोड़ते हुए उनकी तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों की तस्वीरों के साथ कथित रूप से भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त सामग्री के प्रसारण से संबंधित व्यक्तियों की सामाजिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने की आशंका है। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस से मांग की है कि वीडियो में किए गए दावों की वास्तविकता की उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाए।

इन बिंदुओं पर जांच की मांग

6 अक्टूबर को सौंपे गए ज्ञापन में शिकायतकर्ता ने 2 अक्टूबर को प्रस्तुत पूर्व शिकायत पर कार्रवाई करने के साथ ही संबंधित CGBHaskar YouTube वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके अलावा वीडियो के मूल स्रोत, अपलोडकर्ता और प्रसारण से जुड़े तथ्यों की जांच करने की मांग भी की गई है।

ज्ञापन में प्रसारित दावों की सत्यता उपलब्ध दस्तावेजों एवं वास्तविक तथ्यों के आधार पर जांचने, आवश्यक डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा जांच के दौरान कानून का उल्लंघन या संज्ञेय अपराध पाए जाने पर प्रचलित कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने पूर्व में दिए गए आवेदन पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी लिखित रूप में उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है।

शिकायतकर्ता ने कही निष्पक्ष जांच की बात

रंजीत ठाकुर ने कहा कि उनकी मांग किसी व्यक्ति के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई की नहीं, बल्कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र जांच की मांग की है।

Exit mobile version