Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दिल्ली के वकीलों ने नही मानी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बात. …हड़ताल जारी

दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट
दिल्ली : दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन के वकीलों ने बुधवार (27अगस्त) को भी अपनी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है बार एसोसिएशन की कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है, हड़ताल का उद्देश्य दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन है जिसमें पुलिस थानों मे वीडियो कान्फ्रेंसिंग रुम को साक्ष्य रिकार्ड करने के लिए अधिकृत किया गया है।

दिल्ली के वकीलों ने नही मानी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बात उपराज्यपाल के खिलाफ आज भी हड़ताल जारी, दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन ने उप-राज्यपाल के नोटिफिकेशन के विरोध मे हड़ताल जारी रखी है जिसमें पुलिस थानों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से साक्ष्य रिकार्ड करने की अनुमति दी है।

आपको बतादें कि 22 अगस्त से लगातार हड़ताल पर हैं पटियाला हाउस कोर्ट के वकीलों ने कोर्ट के सामने इंडिया गेट सर्कल पर मार्च निकाला वकीलों का कहना है कि उनकी केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात हुई थी लेकिन कोई ठोस निर्णय नही लिया गया है।

अदालतों में पूरी तरह से बंद रहेंगे काम
वकीलों ने कहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ भी बैठक हुई थी लेकिन मांगों पर बात नही मानी ऐसे मे बार एसोसिएशन मे सर्वसम्मति के निर्णय लिया गया है कि 27 अगस्त को दिल्ली की सभी ज़िला अदालतों मे काम बंद रहेगा यह भी फैसला लिया है कि सरकारी वकील , ईडी, सीबीआई के वकील, पुलिस अधिकारी आदि को भी कोर्ट मे पेश होने की इजाजत नहीं होगी।

समय के साथ और उग्र होगी वकीलों की हड़ताल
दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट तरुण राना का कहना है कि बैठक में कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है इसलिए हड़ताल जारी रहेगी हड़ताल समय के साथ और उग्र होगी हर कोर्ट काम्प्लेक्स के बाहर प्रोटेस्ट होगा।

Exit mobile version