Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

BJP नेता समेत सरकारी कर्मचारी की मौत, बुलेट बुरी तरह से हुई दुर्घटनाग्रस्त, रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल

 सूरजपुर :  सड़क हादसे में भाजपा नेता सहित 2 युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा नेता की चार माह पहले ही शादी हुई थी। और दूसरे युवक की भी सरकारी विभाग में नौकरी लग गई थी। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवनंदनपुर मंडल के उपाध्यक्ष गगनदीप बग्गा (28 वर्ष) और गौरव राय (25 वर्षी) किसी काम से देर रात छत्तीसगढ़ ढाबे की तरफ आ रहे थे। बुलेट  क्र. (CG-15-CZ-5506) में सवार थे। बुलेट को गौरव राय चला रहा था। जब वे दोनों कार वॉशिंग सेंटर के पास पहुंचे तब अनियंत्रित होकर बुलेट सहित दोनों नीचे गिर गए। इस दौरान सड़क किनारे बने नाले के स्लैब से दोनों के सर टकरा गए।

गंभीर चोट आने की वजह से दोनों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उन्हें उठाकर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे । जहां परीक्षण उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। गगनदीप बग्गा राजनीति करने के साथ ही साथ कर वॉशिंग सेंटर का संचालन करते थे।  और गगनदीप की 4 महीने पहले ही शादी हुई है। कुछ वर्षों पूर्व उनके पिता की भी मौत हो गई थी। वह परिवार के इकलौते बेटे थे।

बताया जाता है कि गगनदीप बग्गा की मां को कैंसर था। और बीमार मां के अलावा पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। वहीं इस हादसे में अपनी जान गवाने वाला दूसरा युवक गौरव राय पढ़ाई में काफी में होशियार था। और कुछ दिनों पूर्व ही उसकी किसी विभाग में सरकारी नौकरी लगी थी। इस हादसे के बाद दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि, यह मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version