Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांच के टुकड़े से किया जानलेवा हमला, आरोपी हुआ गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !

धमतरी : कांच से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने अजामानीय धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल 2025 कि रात्रि में करीब 08.40 बजे भटगाव चौक के आगे गोकुलपुर पीपल पेड के पास प्रार्थी तामेश्वर भोयर खाना खाकर टहलने निकला था। उसी समय आरोपी गोपाल कृष्णा यदु उर्फ कान्हा यदु पिता प्रेमशंकर यदु उम्र 19 वर्ष साकिन भटगावं चौक के पास गोकुलपुर वार्ड पुलिस थाना सिटी कोतवाली धमतरी (छ०ग०) का प्रार्थी को देखने से पूर्व में हुये लडाई झगडे की बात याद आने से आरोपी द्वारा पास मे पडे कांच के टुकड़े से प्रार्थी के साथ मारपीट कर घटना स्थल से फरार हो गया एंव घटना मे प्रयुक्त कांच के टुकडे को भी लेकर भाग गया था। जिसकी प्रार्थी द्वारा पुलिस थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

 

जिसको शीघ्र कोतवाली थाना पुलिस रवाना होकर हिकमतअमली से पकडा गया है। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है जिससे प्रयुक्त कांच के टुकड़े को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप.क्र. 110/25धारा 296,351 (2)118 (1) बीएनएस० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी का नाम गोपाल कृष्णा यदु उर्फ कान्हा यदु पिता प्रेमशंकर यदु उम्र 19 वर्ष साकिन भटगावं चौके पास गोकुलपुर वार्ड थाना सिटी कोतवाली धमतरी।

Exit mobile version