Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस, इलाके में फैली सनसनी

संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस, इलाके में फैली सनसनी

कोरबा : जिले में बालकाे-रिस्दी के बीच सतनाम नगर के पास रिंग राेड किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही , शव के झाड़ी में मिलने और पास ही उसकी बाइक गिरे हाेने से पुलिस सड़क हादसे में युवक के माैत की आशंका जाहिर कर रही है, जबकि मृतक के नंगे पाव हाेने से लाेग हत्या का संदेह जता रहे हैं। बता दे की साेमवार सुबह रिस्दी से बालकाे के बीच सतनाम नगर के पास रिंग राेड किनारे झाड़ी में एक युवक का शव व बाइक गिरा हुआ था।



लाेगाें ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। वही घटनास्थल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पास में हाेने पर वहां से पुलिस टीम माैके पर पहुंची, जहां पहुंचकर पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। तब जाकर मृतक की पहचान धीरज लहरे बालकाेनगर के परसाभाठा कांजी हाउस के निवासी के रूप में हुई, जाे पेशे से वीडियाेग्राफर था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज संबद्ध अस्पताल के मरच्यूरी भेज दिया। वही पुलिस इस मामले में सड़क हादसे में माैत की आशंका जता रही है।



तो वही स्थानीय लाेगाें ने मृतक के नंगे पाव हाेने से और शव के संदिग्ध हालत में मिलने पर हत्या का संदेह जताया है। मृतक के परिजन भी हत्या का संदेह जताते हुए मामले में बारीकी से जांच की मांग कर रहे हैं। परिजन के मुताबिक मृतक धीरज वीडियाे शूटिंग का काम करता था।

Exit mobile version