Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिजली ऑफिस के पास मिला युवक का लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस की जांच में खड़े हो रहे कई सवाल

लोरमी : बिलासपुर-लोरमी मुख्य मार्ग (main road) के नजदीक में स्थित बिजली आफिस के परिसर में संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश मिली है। मृत युवक के शरीर पर चोंट के निशान है और उसके पूरे शरीर पर धूल लगा हुआ है। मृतक की पहचान उत्तराखंड राज्य के रहने वाले जगदम्बा प्रसाद सैमोल 32 वर्षीय के रूप में हुई है, जो कि लोरमी में स्थित आरव दा ढाबा में बतौर मिस्त्री काम करता था।

मृतक बीती रात को भी काम खत्म कर ढाबे से निकला हुआ था, जिसकी आज सुबह संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। पुलिस ने लाश का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों से संपर्क कर मौत की जानकारी पुलिस के द्वारा दी गई है। संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस का बयान जरूर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं लोरमी थाना प्रभारी प्रारंभिक जांच में मृतक का शराब पीने से मौत की संभावना जता रहे हैं, परन्तु पुलिस चोंट के संबंध में कुछ भी नहीं बता पा रही है।

मृतक के पूरे शरीर में धूल लगा हुआ था, घटना स्थल पर जमीन में भी संघर्ष के निशान दिखाई दे रहे हैं। और ऐसे में मृतक की मौत के पीछे संदेह भी खड़े हो रहे है। पुलिस की बातों पर अगर यकीन भी कर लिया जाए तो क्या 32 साल के नौजवान युवक की मौत के पीछे कहीं जहरीली शराब तो नहीं है। लोरमी थाना पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, इसके बाद ही वो पूरे मामले पर कुछ कह सकते है।

Exit mobile version