Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मजदुर की लाश को ऑटो में ले जाना पड़ा, नहीं मिल पाया शव वाहन

मरवाही : दीवार में दबकर मृत युवक के लाश को ऑटो की फर्श में लिटाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। जहां झाबर गांव में कच्चे मकान को तोड़ने के लिए ठेके पर रखे 27 वर्ष मजदूर नीरज सिंह मराबी की कच्चे मकान को तोड़ने के बीच मकान का हिस्सा उसके ऊपर गिर गया।

घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इलाज के बीच ही मजदूर की मौत हो गई। अस्पताल से बिना शव वाहन और कफ़न के मृतक के परिजन को सौंपा दिया गया। वाहन न मिलने के कारण मृतक को परिजन पर्सनल साधन से 1500 सौ रुपये वाहन किराया देकर पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गार्डन ले जाया गया ।

पेंड्रा अस्पताल प्रबंधन ने, न तो शव को मुक्तांजलि वाहन मुहैया कराया। न ही कफन दिया गया तब जमीन में बिछाने वाली चटाई को ही लाश में ओढ़कर ले जाया गया और गांव में अंतिम संस्कार कराया गया।

Exit mobile version