Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पैरा में दबा हुआ मिला अधेड़ का लाश, मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को किया जप्त

गरियाबंद : मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत नवीन तहसील कोर्ट क्षेत्र अमलीपदर के झरगांव और गोहरापदर के बीच 2 किलोमीटर दूरी पर पैरा में ग्रामीणों ने एक शब को पैरा में दबा हुआ देखा देखते ही देखते खबर गांव में आग की तरह फैल गई खबर फैलने के बाद ग्रामीणों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा।

आनन-फानन में सूचना देवभोग पुलिस को दिया गया सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक गणेश साहू और आरक्षक राहुल तिवारी मौके के लिए अपनी टीम के साथ रवाना हुए दोनों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर मर्ग कायम करते हुए शब को कब्जे में लिया।

मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए देवभोग थाने के सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक का नाम विरोचरण माझी उम्र 56 वर्ष साकिन झूलन बर थाना गोला मुंडा का होना पता चला है।

वहीं मृतक के 2 तारीख से लापता होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है एएसआई ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं उन्होंने यह भी बताया कि पीएम के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होगी

Exit mobile version