Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तालाब में मिला युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या फिर आत्महत्या ? जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव तालाब में युवती की लाश मिली है। मौत की वजह अज्ञात बताई जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाएगा।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मार्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने युवती की लाश देखी। जिसके बाद इस घटना की जानकारी तेलीबांधा पुलिस को दी। वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी। मृत युवती का नाम दीक्षा चौहान बताया जा रहा है। दीक्षा 2021 से एम्स अस्पताल में काम कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि, मृतक युवती देहरादून की रहने वाली है।

Exit mobile version