Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नहर में मिली लाश, हत्या या आत्माहत्या पुलिस कर रही जाँच

गरियाबंद : जिले के कुमहरमरा गांव में रविवार के दिन सुबह नहर में एक युवक का शव तैरते पाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुबह के समय ग्रामीणों की नजर नहर में तैरते लाश पर गयी, जिसके बाद उन्होंने शीघ्र पुलिस को सूचना दी. पुलिस भी वहा मौक पर पहुंचकर जांच करने शुरू में जुट गई।

 

इस घटना के संबंध में गांव के लोगों से पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुमहरमरा के स्कूल के समीप नहर में रविवार के दिन लाश पाया गया। मृतक की पहचान अतरमरा गांव के कुलेश्वर यादव के रूप में हुई है। पाण्डुका थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Exit mobile version