Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा प्रवक्ता के फार्महाउस पर मिली लाश, आरोपी गिरफतार, जानिए पूरा मामला

(युसूफ खान) बालोद : भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फ़ार्महाउस में लहूलुहान हालत में मिले एक व्यक्ति की लाश मिली थी। फ़ार्महाउस में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर सलाख़ों के पीछे भेज दिया है।

दरअसल, शुक्रवार की सुबह खरखरा जाने वाले मार्ग पर स्थित भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फ़ार्म हाउस में एक व्यक्ति की लाश होने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई।

इसी दौरान एक चौकीदार केशव ठाकुर ने पुलिस को बताया कि, मृतक संजय ठाकुर, चौकीदार भूनेश्वर ठाकुर और केशव ठाकुर गुरुवार रात फ़ार्म हाउस में बैठकर शराब पिये। जिसके बाद वहां खाना बनाने वाली भूनेश्वर ठाकुर की पत्नी के साथ मृतक संजय ठाकुर लगातार छेड़छाड़ कर दुर्व्यवहार करता रहा।

जिसको लेकर भूनेश्वर और संजय के बीच विवाद हो गया। और यह विवाद इतना बढ़ गया कि, भूनेश्वर ने टंगिया से संजय ठाकुर के सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी भूनेश्वरठाकुर को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Exit mobile version