Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिक्षक ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे से मिली पति-पत्नी की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार : पलारी क्षेत्र के जारा गांव में एक शिक्षक दंपती की उसके ही घर में पंखे से लटकी लाश मिली है। जानकारी लगने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

इस घटना के संबंध में पलारी थाना प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि, जारा गांव में शिक्षक रामेश्वर वर्मा और उसकी पत्नी लता वर्मा की पंखे से लटकी शव मिला है। गले में नायलोन की रस्सी है। पति का लाश पंखे से लटका हुआ था और पत्नी के गले में रस्सी बंधी हुई थी और पलंग पर बैठी थी।

थाना प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि, इस घटना के पूर्व मृतिका ने अपने मायके फोन कर पिता को जल्दी आने कहा था, और जब पिता पहुंचा तब तक घटना हो चुकी थी। वहीं बताया जा रहा है कि, किसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि, मृतक रामेश्वर वर्मा ग्राम मुसुवाडीह स्कूल में शिक्षक पद पर पदस्थ था।

Exit mobile version