Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुआ से निकला कार, नायब तहसीलदार सहित 4 लोगों के मिले लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप

कांकेर : नेशनल हाईवे NH-30 से लापता हुई कार जंगलवार काॅलेज के पास कुएं में मिली है। कार को क्रेन की जरिये बाहर निकाला गया, जिसमें लापता चार लोगों के शव बरामए हुआ हुए हैं। शनिवार की रात कांकेर के गोविंदपुर में शादी समारोह में शामिल होने आए एक ही परिवार के 4 लोग नेशनल हाईवे से कार सहित लापता हो गए थे।

चारों के मोबाइल फोन स्विचऑफ आ रहे थे। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस जाँच में जुटी गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आज दोपहर पुलिस ने जंगलवार काॅलेज के पास एक कुएं में लापता कार को बरामद किया है। वहीं इस कार से लापता चारों के लाश मिले हैं।

परिजनों ने बताया की 10 दिसंबर शनिवार की सुबह ओडिशा रायगढ़ निवासी नायब तहसीलदार तपन सरकार (42 वर्ष), उनकी पत्नी दीपू सरकार (40 वर्ष) और कोंडागांव निवासी हजारी ढाली (65 वर्ष), विश्वजीत अधिकारी (52 वर्ष) कोंडागांव से कांकेर के लिए निकले हुए थे। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में करीब 10 बजे कांकेर से कार पर सवार होकर चारों सदस्य कोंडागांव के लिए निकले गए थे। जिसके बाद चारों घर नहीं लौटे थे और सभी के मोबाइल स्विचऑफ बता रहे थे।

Exit mobile version