Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दानवीर भामाशाह सेना पाटन ने मनाया भामाशाह की जयंती

सेलुद : पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम घुघवा (करसा) में आज दानवीर भामाशाह सेना पाटन के तत्वधान में भामाशाह की जयंती समारोह का आयोजन किया गया है आप को बता दें कि दानवीर भामाशाह पाटन का गठन जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहयोग करने के लिए बनाई गई।



इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज भामाशाह जयंती के शुभ अवसर पर यशोमती पिता दूज राम साहू घूघुवा निवासी को आर्थिक रूप से सहयोग किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा दानवीर भामाशाह सेना के विचारों को संघर्षों को उनके द्वारा किए गए दान को बताते हुए भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। महाराणा प्रताप और भामाशाह के मित्रता को याद किया गया।



कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू रही कार्यक्रम की अध्यक्षता दानवीर भामाशाह पाटन के अध्यक्ष मोरध्वज  साहू रहे विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत घुघवा के सरपंच लोकेश साहू , पूर्व सरपंच हेमलता साहू, प्रेमलता साहू रहे। कार्यक्रम के संचालन उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने किया आभार प्रदर्शन भामाशाह सेना के प्रवक्ता गिरीश साहू ने किया।



इस अवसर पर दिलीप साहू जी संगठन मंत्री, दुर्वासा साहू जी संगठन संयोजक, श्री मनोज साहू जी कोषाध्यक्ष सहित, श्री राम साहू  मोती राम साहू , घनश्याम ठाकुर, शोभित यादव, भगवानी साहू , गोवर्धन साहू ,मालती साहू , रामेश्वरी साहू, छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ के संपादक श्री संतोष देवांगन जी, मीडिया प्रभारी करण साहू जी सहित ग्राम वासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version