पाटन : पाटन विधानभा के अमलेश्वर अंतर्गत पाहंदा (अ) में मेटाडोर एवं ट्रेलर के बीच जबर्दस्त टक्कर हुई है । इस भयानक टक्कर से मेटाडोर के परखच्चे उड़ गए । मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेलर कुम्हारी से मोतीपुर की ओर जा रहा था और मेटाडोर मोतीपुर से कुम्हारी आ रहा था ।
बताया जा रहा है की पाहंदा (अ) में दोनो गाडियां एक दूसरे से जा टकराई । लोगो के मुताबिक इस टक्कर में ड्राइवर की पैर टूट गया है । इस खतरनाक टक्कर में मेटाडोर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त (डैमेज) हो गया है । इस जबरदस्त टक्कर में ट्रेलर का भी बुरा हाल हो गया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक की हालत गंभीर है। वहीं मेटाडोर के क्लीनर को चोट लगी है । तीन लोगो अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रक कोंडागांव का है । यह ट्रक कच्चे लौह अयस्क लेकर राजधानी रायपुर लेकर गया हुआ था । और वापसी के दौरान यह खतरनाक हादसा हो गया ।
