Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लड़कियों के बीच जाकर डांस करना युवक को महंगा पढ़ गया, युवक की जमकर हुई पिटाई, और तो और जान से मारने की धमकी

FILE PHOTO

बिलासपुर : जन्माष्टमी के पर्व पर नाच रही लड़कियों के बीच में जाकर डांस करने से मना करने से युवकों ने मोहल्ले के लड़कों ने युवक जमकर पिटाई कर दी। मारपीट से घायल युवक ने इसकी शिकायत मल्हार चौकी में की। पुलिस इस पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ग्रुप में डांस कर रही थीं लड़कियां, फिर.. ?

जानकारी के मुताबिक मल्हार चौकी क्षेत्र अंतर्गत विद्याडीह निवासी शिवकुमार जायसवाल ने मारपीट की शिकायत की है। शिवकुमार ने बताया कि शाम को गांव में लोग कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मना रहे थे। तभी मोहल्ले की लड़कियां ग्रुप में डांस कर रही थीं। उसी गांव के निवासी राजू पटेल ने अपने दोस्त लक्ष्मीनारायण पटेल के साथ वहां पहुंच गया । वो दोनों लड़कियों के बीच जाकर डांस करने लग गया।

दुकान से निकालकर शुरू मारपीट, फिर.. ?

बता दे की लड़कियों ने उन्हें मना किया की हमारे ग्रुप में आकर डांस न करे। इस दौरान शिवकुमार ने लड़कियों के बीच से निकलने के लिए कहा। फिर वे अपनी दुकान में आकर बैठ गए। राजू और लक्ष्मीनारायण ने पास के गांव के युवकों को फोन कर बुलाया गया। युवकों के आने के बाद दोनों शिवकुमार को दुकान से निकालकर मारपीट करना शुरू कर दिए।

जान से मारने की धमकी ?

किशन जायसवाल, रामायण जायसवाल, सतीश विश्वकर्मा ने मारपीट में बीच-बचाव किया। युवकों ने इस पर जान से मारने की धमकी दे दी और मारपीट की। मारपीट से उन्हें काफी चोटे आई है। घायलों ने घटना की जानकारी मल्हार चौकी में दी है। शिवकुमार की शिकायत पर पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। और आरोपी गांव से फरार हो चुके हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version