Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भारी बारिश में ओवरफ्लो हुआ डेम, जल संसाधन विभाग ने खोले सभी गेट

अंबिकापुर : प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते दिनों से झमाझम हो रही है। भारी बारिश से नदी नाले उफान पर है। बढ़ते जल स्तर औऱ भारी बारिश को देखते हुए घुनघुट्टा डैम के गेट खोल दिए गए है।

ओवरफ्लो हुआ घुनघुटा डेम

घुनघुटा डेम में अपनी क्षमता से ज्यादा ओव्हर फ्लो हो गया है। भारी बारिश की वजह से घुनघुटा डेम के पांच गेट खोले गए है। जल भराव को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांध का गेट खोल दिया। बांध के पानी के लबालब भरने और ओव्हर फ्लो की स्थिति से को देखते हुए अधिकारियों ने डेम के गेट खोलने के साथ ही नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट किया गया है।

Exit mobile version