रिपोर्टर- प्रवेश सारथी राजनांदगाँव छत्तीसगढ़
भाजपा युवा नेता व हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनोखा जनसेवा कार्य —
भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने अपना जन्मदिन तामझाम से दूर, सादगी और सेवा के साथ वृद्धाश्रम में मनाया। उन्होंने वहां मौजूद बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उनके साथ केक काटा।
इसके बाद वे सीधे वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां अपनों से दूर रह रहे बुजुर्गों से उन्होंने स्वास्थ्य का हालचाल पूछा, अपनापन दिया और भरोसा दिलाया—
“अब आपका यह बेटा हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहेगा, आपको कभी अकेलापन महसूस नहीं होने देगा।”उनकी बातों से बुजुर्ग भावुक हो उठे, कई माताओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया और माथा चूमते हुए दुआएं दीं।इस अवसर पर हिन्द सेना के कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना सभाएं आयोजित कर दक्ष वैद्य की दीर्घायु और तरक्की की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
युवा ब्रिगेड प्रदेश संगठन मंत्री स्वराज मुदलियार, प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला, महिला सेल विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष सानिया खोखर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय पाठक, महासचिव ऋषभ पांडे, छात्र ब्रिगेड कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।